कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा : फड़नवीस
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि पाकिस्तान का कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा। गौरतलब है कि उनकी टिप्पणी तब आई जब वह एक विवाद पर टिप्पणी कर रहे थे, जो शिवसेना नेता द्वारा कथित तौर पर "कराची स्वीट्स" की दुकान के मालिक द्वारा मुंबई के बांद्रा पश्चिम में "कराची" शब्द को नाम से हटाने के लिए कहने के बाद भड़क उठा था।फडणवीस ने यहां 21 नवंबर को संवाददाताओं से कहा कि हम 'अखंड भारत' में विश्वास करते हैं। हम यह भी मानते हैं कि कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा। शिवसेना नेता नितिन नंदगांवकर का एक वीडियो पिछले सप्ताह वायरल हुआ था, जहां उन्हें कथित तौर पर "कराची" नाम बदलने के लिए बांद्रा पश्चिम में कराची स्वीट्स के दुकान के मालिक से पूछते हुए देखा गया था। वीडियो में बोला जा रहा था कि आपको यह करना होगा, हम आपको समय दे रहे हैं। 'कराची' को मराठी में बदलें। बाद में, शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि कराची बेकरी और कराची मिठाई के नाम बदलने की मांग उनकी पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है।राउत ने ट्वीट किया, "कराची की बेकरी और कराची की मिठाइयाँ पिछले 60 सालों से मुंबई में हैं। उनका पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है। अब उनका नाम बदलने का कोई मतलब नहीं है। उनका नाम बदलने की मांग शिवसेना का आधिकारिक रुख नहीं है। बता दें कि रविवार को, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश को मिलाकर एक देश बनाती है तो इस कदम का स्वागत करेगी। जिस तरह से देवेंद्र जी ने कहा है कि समय आएगा कराची भारत का हिस्सा होगा। हम कह रहे हैं कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश का विलय होना चाहिए। अगर बर्लिन की दीवार को ध्वस्त किया जा सकता है तो भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश एक साथ क्यों नहीं आ सकते! अगर बीजेपी इन तीन देशों को मिलाना और एक ही देश बनाना चाहती है, तो हम निश्चित रूप से इसका स्वागत करेंगे। बता दें कि इस सोच के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश को भारत में मिलाने पर और नए बयां सामने आ सकते हैं.