अफगानिस्तान में विस्फोट से 34 की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़।
आतंक से परेशान अफगानिस्तान में एक बम धमाके में 34 लोगों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं. खबरों के मुताबिक, ये बम धमाका हेरात-कंधार हाइवे पर बुधवार सुबह हुआ. इस धमाके में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है. अफगानिस्तान के अधिकारियों ने इस विस्फोट की पुष्टि की है. गौरतलब है कि ये कोई पहली घटना नहीं है जब अफगानिस्तान में इतना जबरदस्त धमाका हुआ हो. तालिबान का गड़ रहे अफगानिस्तान में आए दिन इस तरह के धमाके होते रहते हैं. बीते रविवार को ही राजधानी काबुल में उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी अमरुल्ला सालेह के कार्यालय को निशाना बनाकर हमला किया गया था. जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले में 50 लोग घायल भी हुए थे. हालांकि इस हमले में सालेह बाल-बाल बच गए थे. इस हमले की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहींं ली थी.