Breaking News

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने माफ़ी मांगी

24 Jul, 2017 1804

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार कल महिला क्रिकेट मैच देखने लॉर्ड्स गए थे। अक्षय कुमार इंडिया टीम को चियर्स करते हुए दिखे। उन्होने सोशल साइट पर एक फोटो डाला था उस फोटो में अक्षय ने इंडिया फ्लैग को उल्टा पकड़ा था। ये फोटो देख कर लोग अक्षय पर ट्रोल करने लगे।

आपको बता दें कि तस्वीर में  अक्षय तिरंगा लहराते हुए दिख रहे हैं उसमें केसरिया रंग नीचे है और हरा रंग ऊपर है।   इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल  किया जा रहा था। अक्षय ने जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया, लोगों ने उन्हें सलाह देनी शुरु कर दी- तिरंगा उल्टा है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।  इसके बाद अक्षय ने वो फोटो भी हटाई और माफ़ी भी मांगी।

अक्षय अपनी नयी फिल्म "गोल्ड" की शूटिंग के लिए लंदन में शूटिंग कर रहे है। शूटिंग से समय निकालकर अक्षय टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचे थे।

अन्य खबरे