Breaking News

कर्नाटक में टीपू सुल्तान जयंती रद्द

30 Jul, 2019 1574

संवाददाता/in24 न्यूज़.
टीपू सुल्तान की आज जयंती है और उनको माननेवाले अपने-अपने तरीके से उनकी जयंती मानते हैं, मगर कर्नाटक सरकार ने इस जयंती को रद्द कर दिया गया है. गौरतलब है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने टीपू सुल्तान जयंती को नहीं मनाने का आदेश दिया है. बता दें कि कल कैबिनेट की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के विधायक बौपेया ने इसका विरोध किया था. बोपैया ने सीएम येदियुरप्पा को चिट्ठी लिख राज्य में टीपू जयंती के जश्न पर रोक लगाने की मांग की थी. वहीं इससे पहले कर्नाटक में जब कांग्रेस-जेडीएस की सरकार थी तो ये समारोह काफी धूमधाम से मनाया जाता था.  

अन्य खबरे