कर्नाटक में हालात नहीं सुधरे तो इस्तीफ़ा दे दूंगा : येदियुरप्पा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आजकल येदियुरप्पा बेहद परेशान हैं. क्योंकि कर्नाटक में बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जिसे पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा स्का है. यही कारण है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि राज्य में फिलहाल स्थिति ठीक नहीं है और आगे भी हालात अगर इसी तरह रहेंगे तो वह सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। येदियुरप्पा ने ये बात मंगलवार को दावणगेरे जिले के हरिहर में आयोजित एक उत्सव में भाग लेते हुए कही। उत्सव में उपस्थित वचनानंद स्वामीजी ने सीएम को न केवल इस बार पंचमशाली समाज के जुड़े मुरगेश निराणी को मंत्री पद देने को कहा बल्कि मुरगेश निराणी को मंत्री पद नहीं मिलने पर वीरशैव पंचमशाली वर्ग के भाजपा से दूर होने की चेतावनी भी दे डाली। वचनानंद स्वामी की यह धमकी सुनकर मंचासीन येदियुरप्पा सामने आए और कहा कि वचनानंद स्वामीजी की बातों से उन्हें काफी आहत पहुंची है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे दे देंगे, लेकिन इस तरह की धमकियों से नहीं डरेंगे। स्थिति की नजाकत को देखते हुए कोई भी बात करनी चाहिए। 17 विधायकों के इस्तीफा देने और सभी के मंत्री बनने की मांग का हवाला देते हुए सीएम ने कहा कि इस तरह की धमकी देने वालों को समझना चाहिए कि ये सरकार किनके सहयोग से सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि वचनानंद स्वामी यदि यह बात मेरे अकेले से साझा किए होते तो बेहतर था, लेकिन इस तरह सार्वजनिक मंच से मंत्री पद को लेकर पंचमशाली समाज के भाजपा से दूर होने की धमकी देना किसी भी रूप में उचित नहीं है।