Breaking News

अतीक के बेटे अली की धमकी के बाद तीनों हत्यारों को किया गया नैनी जेल से प्रतापगढ़ शिफ्ट

18 Apr, 2023 883

संवाददाता/in24 न्यूज़.
रस्सी जल गई पर ऐंठन नहीं गई! माफिया अतीक अहमद (atiq ahmed) और अशरफ की हत्या के बाद अब नैनी जेल में बंद अतीक का बेटा अली (Ali) बौखला गया है। उसने नैली जेल में लाए गए तीनों हत्यारों से हिसाब चुकता करने की धमकी दी थी, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से तीनों आरोपियों को नैनी से प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट किया गया है। कहा जा रहा है कि पिता और चाचा की हत्या के बाद अली बौखलाया हुआ है और सोमवार को नैनी जेल में अली अहमद की दीवार में सिर मार लेने की भी खबर थी, लेकिन जेल प्रशासन ने इसे अफवाह करार दिया और अली के पूरी तरह से स्वस्थ होने की पुष्टि की। बता दें कि अतीक की हत्या के बाद जहां अली बौखलाया हुआ है वहीं अतीक की बीवी शाइस्ता अबतक फरार है।  

अन्य खबरे