कांग्रेस का एक ही उद्देश्य समुदायों का विभाजन करना : मोदी
18 Apr, 2019
1204
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है. इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि उसका एकमात्र उद्देश्य समुदायों का विभाजन करना है। उन्होंने पार्टी प्रमुख राहुल गांधी पर अन्य पिछड़ा वर्गों की तुलना चोरों से करने का आरोप लगाया। गुजरात के आणन्द में चुनावी रैली में मोदी ने कांग्रेस पर सरदार वल्लबभाई पटेल का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर पटेल को पहला प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो देश के हालात अलग होते। मोदी ने जनसभा में कहा, कांग्रेस का एकमात्र मकसद समुदायों का विभाजन है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के नामदार ने सभी पिछड़े वर्गों को चोर कहा है। नरेन्द्र मोदी से बदला लेने के लिये कांग्रेस द्वारा इनकी ईमानदारी पर की गई चोट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।