Breaking News

आठ जून तक बढ़ा बिहार में लॉकडाउन

31 May, 2021 804

संवाददाता/in24 न्यूज़।
वैश्विक महामारी कोरोना संकट के मद्देनज़र बिहार में बीते पांच मई से लागू लॉकडाउन में दो जून से कितनी ढील मिलेगी, इसकी घोषणा जल्‍द कर दी जाएगी। इसके लिए सोमवार को  मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में अंतिम फैसला होने जा रहा है। इसके पहले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आगामी आठ जून तक लॉकडाउन को बढ़ाने की औपचारिक घोषणा कर दी है। साथ ही व्‍यापार के लिए कुछ छूट की घोषणा कर पाबंदियों में ढ़ील देने का संकेत भी दिया है। अब छूट का दायरा बढ़ना तय लग रहा है। दुकानों को ऑड-इवन फॉर्मूले के आधार पर खोलने की छूट दी जा सकती है। बता दें कि शादी समारोह और श्राद्धकर्म में कोई छूट मिलने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है। शिक्षण संस्‍थान भी बंद ही रहेंगे। लॉकडाउन-3 एक जून को समाप्त हो रहा है। आज आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। खबरों के मुताबिक लॉकडाउन के नए स्वरूप को लेकर पहले ही जिलाधिकारियों और अन्य वरीय अफसरों से विचार-विमर्श कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अधिकांश अधिकारियों ने लॉकडाउन को जारी रखने की बात रखी है। हां, जहां जरूरी छूट दी जाएगी। इसके अंतर्गत दुकानों को खोलने का समय कुछ और बढ़ाया जा रहा है। अभी सुबह चार घंटे ही दुकानें खोलने की छूट दी गई है। दो जून से दोपहर दो बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा कई दूसरे सरकारी कार्यालयों को भी खोल दिया जाएगा। दुकानों को ऑड-इवन फॉर्मूला के आधार पर खोलने की छूट दी जा सकती है। अर्थात् कुछ दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार खुलेगी तो कुछ मंगलवार, बृहस्पति और शनिवार को। खाद्य सामग्री, दूध, मांस और अन्य दुकानों के अतिरिक्त कुछ अन्य प्रतिष्ठानों को भी छूट के दायरे में लाए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों के कुछ और विभागों को भी छूट के दायरे में लाते हुए वहां नए नियमों के तहत कामकाज शुरू करने की इजाजत दी जा सकती है। बता दें कि आवश्यक काम के लिए कहीं आने जाने में छूट दी जा सकती है।

अन्य खबरे