Breaking News

पांच अप्रैल को रात नौ बजे दीया, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं : पीएम मोदी

03 Apr, 2020 912

संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह नौ बजे एकबार फिर देश को संबोधित किया। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के प्रसार से निपटने के लिए 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगो के साथ एक वीडियो सन्देश जारी किया है. उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिग की लक्ष्मण रेखा को कभी भी लांघना नहीं है. सोशल डिस्टेंसिग को किसी भी हालत में तोड़ना नहीं है. कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज है. पीएम मोदी ने कहा हमको कोरोना वायरस द्वारा निर्मित अंधेरे से प्रकाश की ओर बढ़ना है. उन्होंने कहा कि ये लॉकडाउन का समय जरूर है, हम अपने अपने घरों में जरूर हैं, लेकिन हम में से कोई अकेला नहीं है. 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है, हर व्यक्ति का संबल है. पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं और उस समय जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का अहसास होगा. उन्होंने कहा इस रविवार, 5 अप्रैल को हमें कोरोना वायरस के अंधेरे को चुनौती देने की जरूरत है. पीएम मोदी ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान लोगों में अभूतपूर्व अनुशासन और सेवा का भाव था. पीएम मोदी ने कोरोना लॉकडाउन का सम्मान करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया.

अन्य खबरे