Breaking News

राउत ने किया ट्वीट कि अब नहीं कोई बात खतरे की

12 Jul, 2022 537

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

शिवसेना नेता संजय राउत ने एक ट्वीट कर फिर से हलचलें तेज कर दी हैं. दरअसल, संजय राउत ने आज एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने उद्धव ठाकरे, प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी टैग किया. जिसके बाद से कई अटकलें लगने लगी हैं. दरअसल, राउत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब नहीं कोई बात खतरे की... अब सभी को सभी से खतरा है. हालांकि इस ट्वीट में राउत क्या कहना चाह रहे हैं यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. इस ट्वीट में सोचने वाली बात यह है कि आखिर उन्होंने उद्धव और प्रियंका के साथ सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस को भी क्यों टैग किया! संजय राउत के ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं. इस ट्वीट से एक संकेत यह है कि शिवसेना आने वाले समय में कोई बड़ा फैसला ले सकती है. यानी कि शिवसेना या तो भाजपा के साथ समझौता कर लेगी या फिर नए स्तर से अपनी शुरुआत करेगी.वहीं दूसरे संकेत की बात करें तो यह महा विकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर भी हो सकता है. राउत ने कल कहा था कि जिस तरह से महाराष्ट्र में एक सरकार को थोपा, वह पूरी तरह से अवैध है. यह सरकार संविधान के मुताबिक नहीं बनी है. यह विधायकों के अयोग्य होने का मुद्दा है.

अन्य खबरे