Breaking News

केजरीवाल जी बताइए,पांच साल में क्या-क्या किए? : बीजेपी

22 Jun, 2019 1200

संवाददाता/in24 न्यूज़।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने सवाल किया है कि बताइए आपने पांच साल में क्या-क्या किए?  गौरतलब है कि दिल्ली बीजेपी सांसद और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक  मीडिया  से बात करते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज चुनाव से चंद महीनों पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मुलाकात करने गए हैं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनके मिजाज में कोई परिवर्तन आएगा. बतौर प्रधानमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री जो भी केंद्र सरकार से समर्थन मांगेंगे उन्हें दिया जाएगा. मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर सवाल करते हुए कहा कि पांच साल तक आपने क्या किया वह बताने की जगह आप यह बताने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने गए कि 1994 के बाद दिल्ली को यमुना के पानी में अतिरिक्त एलोकेशन नहीं मिली. मोहल्ला क्लिनिक का आपने जिक्र किया है, मैं खुद मोहल्ला क्लीनिक जाऊंगा और देखूंगा कि वाकई केजरीवाल सरकार के प्रयास कितने सफल रहे.   

अन्य खबरे