Breaking News

किरण बेदी को उप राज्यपाल से हटाया गया

17 Feb, 2021 988

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपने समय की तेज़ तर्रार पुलिस अधिकारी रह चुकीं किरण बेदी को पुडुचेरी की उप-राज्यपाल पद से हटा दिया गया है। मंगलवार शाम इस बारे में राष्ट्रपति भवन से आदेश जारी किया गया। वहीं, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि डॉ. किरण बेदी अब पुडुचेरी की उप राज्यपाल नहीं रहेंगी। उन्होंने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही पुडुचेरी के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी निभाने के लिए नियुक्त किया है। यह नई जिम्मेदारी उनके नए उपराज्यपाल के पदभार ग्रहण करने के बाद से प्रभावी हो जाएगी और वह पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नियमित व्यवस्था कर लिए जाने तक इस पद पर रहेंगीं। किरण बेदी को ऐसे समय में पद से हटाया गया है जब पुदुच्चेरी में विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बाकी है। किरण बेदी को हटाते ही राज्य की राजनीति गरमा गई है। किरण बेदी को हटाए जाने पर पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा है कि यह हमारे दबाव के कारण उन्हें हटाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुदुच्चेरी के लोगों की बड़ी जीत है। मुख्यमंत्री के मुताबिक किरण बेदी ने कल्याणकारी योजनाओं को रोकने की कोशिश की। बेदी को ऐसे समय पर हटाया गया है जब केंद्र शासित प्रदेश में एक और विधायक के सदस्यता से इस्तीफे के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया है। मौजदा सदन में कांग्रेस नीत गठबंधन के अब 14 विधायक रह गए हैं। अब देखना होगा कि किरण बेदी इस बारे में अपना पक्ष कब रखती हैं.

अन्य खबरे