Breaking News

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली में हमला

18 Mar, 2021 930

संवाददाता/in24 न्यूज़.
चुनाव से पहले ही पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर जारी है। आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली पर हमला बोला गया। इस घटनाक्रम में भाजपा का एक कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस घटना पर दुख जताया और इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान की गुरुवार को सोनचुरा में चुनावी रैली थी। वह यहां अपने काफिले के साथ पहुंचे थे। रैली के दौरान अचानक हिंसा होने लगी। कुछ लोगों ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को पीटा। आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटने वाले टीएमसी के कार्यकर्ता थे। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने बताया कि हमला उनकी आंखों के सामने ही हुआ। बीजेपी कार्यकर्ता को लाठी से पीटा गया। उसके सिर पर इतनी जोर से वार किया गया कि उसका सिर फट गया। मंत्री ने कार्यकर्ता को अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा उत्तरी 24 परगना के जगदल में क्रूड बम से हमला हुआ है। इस हमले में एक बच्चे समेत बीजेपी के तीन कार्यकर्ता घायल हुए हैं। बता दें कि इससे पहले भी बीजेपी आउट तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़पें होती रही हैं।

अन्य खबरे