Breaking News

किसानों के नाम पर प्रियंका ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

02 Feb, 2021 2250

संवाददाता/in24 न्यूज़.
किसान आंदोलन के नाम पर इस देश में जमकर सियासत हो रही है. विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोलने का काम किया है. इसी कड़ी में अब प्रियंका गांधी ने भी हमला किया है. किसान आंदोलन के बीच दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की बैरिकेडिंग का वीडियो शेयर करके कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से 22 सेंकड का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की तैनाती दिख रही है. इसके अलावा कई लेयर की बैरिकेंडिग दिखाई दे रही है. इसमें कंटीले तारों को भी लगाया गया है. कई लेयर में सुरक्षाबल भी तैनात दिखाई दे रहे हैं. प्रियंका गांधी ने यह वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है कि प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध? गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से किसान केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा देशभर के अलग-अलग हिस्सों में भी किसान इन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधने की कोशिश कर रहे हैं. कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी लगातार ट्विटर पर लिख रहे हैं. दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग की तस्वीरों और तैयारियों को उन्होंने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इन तस्वीरों के साथ राहुल गांधी ने कैप्शन लिखा है कि भारत सरकार, दीवारें नहीं-पुल बनाइए. बहरहाल, प्रियंका गांधी के हमले से ये साफ़ है कि इससे सरकार को कोई फर्क पड़ता नहीं दिखाई दे रहा.

अन्य खबरे