Breaking News

केजरीवाल ने पेश किये 10 घोषणाओं वाला गारंटी कार्ड

19 Jan, 2020 904

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपना गारंटी कार्ड लॉन्च किया है जिसका नाम है 'केजरीवाल का गारंटी कार्ड'। इसे खुद अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया है। केजरीवाल ने बताया कि यह उनका मेनिफेस्टो नहीं है, वो बाद में आएगा।उन्होंने बताया कि इसमें जो घोषणाएं हैं वह कुछ पहले से चल रही हैं कुछ आने वाले समय में लागू होगी।

  • 24 घंटे बिजली जारी रहेगी- 200 यूनिट फ्री बिजली जारी रहे, हाईटेंशन तारों के जंजाल से मुक्त कराएंगे दिल्ली
  • हर घर में टोटी से पानी पहुंचेगा- 24 घंटे आपके नल में पानी मिलेगा, ताकि बिना आरो के पानी पी सकें, 20,000 लीटर पानी मुफ्त रहेगा
  • दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे को ग्रैजुएशन तक अच्छी शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार की- चाहे प्राइवेट स्कूल हो या सरकारी स्कूल का बच्चा हो
  • दिल्ली के हर नागरिक को अच्छे से अच्छा इलाज और मुफ्त इलाज की गारंटी- नए मोहल्ला क्लिनिक, पॉलीक्लिनिक आदि खोलेंगे
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यातायात लागू करने की जिम्मेदारी सरकार की होगी- दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क बनेगा, बसें ज्यादा खरीदी जाएंगी, महिलाओं की सुरक्षा का भी इंतजाम होगा, महिलाओं को फ्री बस यात्रा अगले पांच साल जारी रहेगी, स्टूडेंट्स को भी फ्री यात्रा दी जाएगी
  • प्रदूषण को कम करने की हर कोशिश करेंगे- 2 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगेंगे, वैक्यूम क्लिनिंग कराएंगे, यमुना को भी प्रदूषण से मुक्ति दिलाएंगे, पांच साल के अंत में आप सभी को यमुना में डुबकी लगवा दूंगा
  • दिल्ली को कचरा मुक्त करना है- गली, नाली और रास्तों को कचरा से मुक्त करना है
  • महिला सुरक्षा के लिए डेढ़ लाख कैमरे लग चुके हैं, डेढ़ लाख और लगाएंगे, स्ट्रीट लाइट भी लगाएंगे, मोहल्ला मार्शल लगाएंगे जैसे बसों में मार्शल लगे हैं
  • कच्ची कॉलोनी में सड़क, पानी, नाली, सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट, मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे
  • झुग्गीवालों को जहां झुग्गी है वहीं मकान बनाकर देंगे

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी तरफ से दिल्ली की जनता को 10 गारंटी दी जा रही है. इस गारंटी कार्ड से हम कई योजनाओं की 5 साल तक गारंटी दे रहे हैं. जनता को बता रहे हैं कि ये योजनाएं अगले 5 साल लागू रहेंगी.सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'अगले कुछ दिनों में मेनीफेस्टो अभी आएगा. मेनीफेस्टो के लिए डॉक्टर्स, ठेके पर काम करने वालों, शिक्षकों, छात्रों, सफाई कर्मचारियों पर बातें होंगी, लेकिन गारंटी कार्ड सभी दिल्ली वालों को प्रभावित करता है.'

अन्य खबरे