Breaking News

कोरोना की चपेट में आए गोवा के सीएम प्रमोद सावंत

02 Sep, 2020 772

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना के संकट से आज भी लोग परेशान हैं. लगातार इसका संक्रमण लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है. अब गोवा के मुख्यमंत्री को भी इसने अपनी चपेट में ले लिया है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को जानकारी दी कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और वह होम आइसोलेशन में हैं। दूसरी तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि मुझ में अभी तक उसके लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं, इसलिए मैंने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है। बता दें कि कोरोना का कहर लगातार जारी है.  

अन्य खबरे