कोरोना की चपेट में आए राजनाथ सिंह
20 Apr, 2023
1072
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना ने रक्षा मंत्री (Defense Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को अपनी चपेट में ले लिया है। वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें फिलहाल घर में ही क्वारंटाइन (Quarantine) किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डॉक्टरों की टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक, रक्षा मंत्री में हल्के लक्षण देखे गए हैं। बता दें कि राजनाथ को आज ही भारतीय वायुसेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस में जाना था, लेकिन संक्रमित मिलने के बाद उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है। उनका इलाज जारी है।