Breaking News

अफगानिस्तान में 83 यात्रियों के साथ विमान क्रैश

28 Jan, 2020 1260
संवाददाता/in24 न्यूज़   

अफगानिस्तान के पूर्व गजनी प्रांत में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त की खबर है. 1 टीवी के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि विमान में 83 लोग सवार थे. रिपोर्ट के अनुसार गजनी में प्रांतीय गवर्नर कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि विमान गजनी प्रांत के पूर्वी हिस्से में देह याक के जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. प्रवक्ता के अनुसार विमान हेरात से काबुल जा रहा था. विमान किसका था, इस बारे में अलग- अलग खबरें आ रही हैं.  पहले यह बताया गया था कि विमान एरियाना अफगान एयरलाइंस का विमान था. पजहॉक अफगान न्यूज ने ट्वीट किया कि एरियाना अफगान एयरलाइन के कार्यकारी सीईओ ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि कंपनी से संबंधित कोई भी विमान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है. हालांकि एक अन्य सूत्र ने कहा कि विमान एक अफगान राष्ट्रीय सेना (एएनए) विमान था, यह कहते हुए कि दुर्घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

अन्य खबरे