Breaking News

कोरोना से हुई चार सौ मौत को छिपा रही है महाराष्ट्र सरकार : फड़नवीस

06 Jul, 2020 786

संवाददाता/in24 न्यूज़।    
कोरोना जैसी महामारी पर महाराष्ट्र में सियासत गर्म है. विधानसभा के विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में कोरोना से हुई चार सौ मौत को राज्य महाराष्ट्र सरकार छिपा रही है। सरकार यहां जान-बूझकर कम कोरोना मरीजों की जांच कर रही है, जिससे मरीजों की संख्या कम दिखाई जा सके। फडणवीस ने कहा कि यह राज्यहित में नहीं है। फडणवीस ने सोमवार को ठाणे, भिवंडी व मीरा भाईंदर इलाके का दौरा किया था। इसके बाद फडणवीस ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में कोरोना जांच की क्षमता महाराष्ट्र में हर राज्यों से अधिक है। दिल्ली में हर दिन 24 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट हो रहे हैं लेकिन महाराष्ट्र में सिर्फ चार हजार कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। राज्य सरकार कोरोना मरीजों की मौत तक छिपा रही है। इससे पहले 1200 कोरोना मरीजों की मौत छिपाए जाने का आरोप लगने के बाद सरकार की ओर से इन मौतों को दर्ज किया गया था। मुंबई से अधिक कोरोना मरीज ठाणे में पाए जा रहे हैं। मुंबई व उसके आसपास पूरे राज्य के 60 फीसदी मरीज पाए गए हैं और पूरे राज्य की 72 फीसदी कोरोना मौत मुंबई के आस पास हुई है। लेकिन इन क्षेत्रों में कोरोना उपचार की कोई कारगर व्यवस्था नहीं की गई है। मीरा भाईंदर, ठाणे, नवी मुंबई,पनवेल, भिवंडी में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से इन क्षेत्रों में कोरोना के रोकथाम के लिए कारगर व्यवस्था नहीं की गई है। फडणवीस के इस आरोप से महाराष्ट्र की राजनीति में और भी उबाल आने की संभावना बढ़ गई है.

अन्य खबरे