प्रियंका का चार दिवसीय दौरा आज से
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज से 20 मार्च तक यूपी के दौरा पर रहेंगी. इस दौरान वह यूपी के कई गांवों में लोगों से मुलाकात करेंगी. उनका ये दौरान लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का रहेगा. इलाहाबाद और वाराणसी में प्रियंका गांधी के स्वागत के गांवों और घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस दौरान वह पुलवामा में शहीद हुए महेश राज यादव के परिजनों से भी मिलेंगी. अपने दौरे के पहले दिन आज प्रियंका लखनऊ पहुंचेंगी. जहां नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक का फीडबैक लेंगी. उसके बाद 18 मार्च की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह प्रयागराज में संगम जाकर पूजा अर्चना करेंगी और यहीं से मिशन यूपी के लिए उनका दौरा शुरू होगा. वहीं पहले दिन प्रियंका इलाहाबाद जिले के छतनाग, दुमदुमा, सिरसा, कौधरिया आदि इलाकों में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात करेंगीं. जहां सड़क है वहां कार और जो गांव नदी के बीच हैं वहां प्रियंका गांधी स्टीमर से पहुंचेंगी. इसी दिन इलाहाबाद से भदोही के सीतामणी और रामपुर घाट होते हुए मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंचेंगी. विंध्याचल में प्रियंका कालीन बुनकरों से लेकर वकीलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी और वहीं रात्रि विश्राम भी करेंगी. रात्रि विश्राम से पहले प्रियंका यहां एक मंदिर भी जाएंगी.