Breaking News

गडकरी अब सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ी इस्तेमाल करेंगे

09 Mar, 2021 1364

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जहां देश भर का आम आदमी पेट्रोल और डीज़ल की महंगाई से परेशान है, वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी बुलेट प्रूफ कार को अलविदा कह दिया है। मंगलवार को नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया कि वह अपने घर जब कभी भी आएंगे तो वो पेट्रोल डीजल पर चलने वाली गाड़ी के जगह इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शहर का प्रदूषण कम होगा बल्कि पेट्रोल डीजल पर होने वाला खर्चा भी बचेगा। देश में बढ़ता प्रदूषण और इंधन की खपत देखते हुए नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए खुद इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। नितिन गडकरी ने कहा कि भविष्य में एथेनॉल, बायोडीजल, इलेक्ट्रिक, बायोफ्यूएल और हाइड्रोफ्यूएल यहीं भारत की गाड़ियों का इंधन होना चाहिए, इसलिए उन्होंने बुलेट प्रूफ गाड़ी छोड़कर इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। उन्होंने इस दौरान एक बड़ी घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि अब अगर कोई अपनी पुरानी कार कबाड़ी में बेचता है तो उसे नई कार खरीदने के लिए व्हीकल स्क्रिपिंग पॉलिसी के तहत 5 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी। नितिन गडकरी के इस घोषणा के अनुसार जिस किसी ग्राहक के पास 15 से 20 साल पुरानी कार है वो अपनी कार स्क्रैप करवा के नई गाड़ी पर 5 फ़ीसदी छूट पा सकता है। गडकरी के इस घोषणा से ग्राहकों का फायदा होने वाला है। मोदी सरकार के केंद्रीय बजट में स्क्रिपिंग पॉलिसी की घोषणा की थी। बता दें कि हाल ही में गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहनों को पेट्रोल-डीज़ल की महंगाई के मुकाबले बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था बताया था।

अन्य खबरे