हथियार बेचने मीरा रोड आए शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
03 Jan, 2022
664
संवाददाता/ in24 न्यूज़
मुम्बई (mumbai) से सटे मीरा रोड (mira road) की नया नगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट (arms act) के तहत एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस को कुल 8 पिस्टल, 8 मैग्जीन और 14 जिन्दा कारतूस मिले हैं. नया नगर पुलिस के मुताबिक कथित आरोपी का नाम नरेश मोहन देशमुख है जिसकी उम्र 38 साल के आसपास है जो मूल रूप से मध्यप्रदेश (madhy pradesh) के बालाघाट (balaghat) जिले के अंतर्गत आने वाले कातंगी गाँव का निवासी है और ये मुंबई में हथियार बेचने के लिए आया हुआ था. बताया जाता है कि कथित आरोपी के मुंबई आने की खबर नया नगर पुलिस को पहले से ही लग चुकी थी, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और कथित आरोपी को धर दबोचा। जिसके पास से पुलिस ने 5 पिस्टल, 5 मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी से और अधिक पूछताछ की तो आरोपी ने मध्य प्रदेश में एक ढाबे के पीछे मौजूद पानी की टँकी में और भी बंदूक और कारतूस छिपा कर रखने की बात कबूली। गिरफ्तार आरोपी के कबूलनामे के बाद नया नगर पुलिस की टीम मध्य प्रदेश गई और आरोपी की निशानदेही पर वहाँ से 4 बंदूक, 4 मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है और पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कथित आरोपी नरेश देशमुख मुंबई में हथियार किसे हथियार बेचने आया था? और अब तक यह किन किन लोगों को हथियार बेच चुका है.