Breaking News

गोवा विधान सभा में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी

28 May, 2019 1103
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भारतीय जनता पार्टी गोवा विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. गौरतलब है कि 40 सदस्यीय विधानसभा में 17 सदस्यों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि वह गठबंधन के किसी भी सहयोगी को नहीं हटाएंगे। हाल में हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले चार नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ लेने के साथ राज्य विधानसभा की सदस्य संख्या 40 हो गई है। नई व्यवस्था में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है, जबकि 2017 में स्थिति बिल्कुल उलट थी। तब विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी ने 13 और कांग्रेस ने 17 सीट जीती थीं। कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष माइकल लोबो ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इनमें से तीन विधायक- सुभाष शिरोडकर, दयानंद सोप्ते और जोशुआ डि’ सिल्वा भाजपा के तथा अतानासियो मोन्सरेटे कांग्रेस के हैं। ये सभी राज्य की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में निर्वाचित हुए हैं।

अन्य खबरे