पति ने मेट्रो के आगे कूदकर दी जान,पत्नी ने लगा ली फांसी
14 Dec, 2019
1005
संवाददाता/in24 न्यूज़।
दिल्ली से सटे नोएडा में शुक्रवार को आठ घंटे के भीतर पूरा परिवार खत्म हो गया। सुबह करीब साढ़े 11:30 बजे एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। इससे आहत पत्नी ने शाम 7.30 बजे 5 साल की बच्ची की हत्या कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पुलिस आर्थिक तंगी को इसकी वजह मान रही है। पुलिस के मुताबिक, चेन्नई के रहने वाले भरत जे. सुब्रह्मण्यन (33) सितंबर में काठमांडू से नोएडा शिफ्ट हुए थे। वे यहां सेक्टर-128 में जेपी पवेलियन कोर्ट में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में उनके साथ पत्नी शिवरंजनी (31), बेटी जयश्रीता (5) और भाई कार्तिक था। कार्तिक यहां कोचिंग कर रहा था। जबकि बेटी केजी में पढ़ती थी। भरत एक चाय कंपनी में मैनेजर थे। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे भरत ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए सूचना पत्नी को दी। पत्नी शिवरंजनी अपने देवर कार्तिक के साथ राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंची। वहां से लौटने के बाद शिवरंजनी ने भी 5 साल की बेटी जयश्रीता की हत्या करके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फ्लैट में दोनों के शव फंदे से लटके मिले।आत्महत्या की स्पष्ट वजह सामने नही आ पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।