Breaking News

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी नेता और उनके भाई की हत्या

02 Nov, 2018 1341

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

जम्मू-कश्मीर के हालत किस कदर बिगड़े हुए हैं, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीजेपी नेता अनिल परिहार और उनके भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की राज्य इकाई के सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत किश्तवाड़ में अपनी दुकान से लौट रहे थे.

इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलीबारी की गई. दोनों पर काफी करीब से गोली चाय गई. भाजपा एक नेता और उनके भाई की हत्या के बाद से ही तनाव बढ़ गया. जिसे देखते हुए प्रसाशन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है.

अधिकारियों ने इस हमले के बार में जानकारी देते हुए बताया कि हमलावर पहले से ही घाट लगा कर बैठे थे. इन दोनों भाइयों के घर लौटने का इंतजार कर रहे हमलावरों पिस्तौल से गोलियां चला दीं. इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

अन्य खबरे