Breaking News

आतंकी हमले में सीआरपीएफ के दो और कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद

17 Aug, 2020 625

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर में लगातार अशांति का माहौल बना हुआ है. आतंकवाद अपना पैर पसारने की कोशिश में हर तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है. इसी कड़ी में बारामूला में नाका पार्टी पर आतंकी हमले की खबर है, इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं. जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान और दो सीआरपीएफ के जवान शामिल है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने बारामूला जिले के क्रिरी क्षेत्र में सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त नाका नाका पार्टी पर को निशाना बनाया. जानकारी के मुताबिक इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर शहीद हुए हैं, जबकि सीआरपीएफ के दो जवान भी शहीद हुए हैं. हमले में घायल हुए अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है. बता दें कि इससे पहले 14 अगस्त को श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके नागम में एक पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था. आतंकियों की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दो जवान शहीद हुए थे. वहीं, इस आतंकी हमले में एक जवान घायल भी हुआ था. पुलिस के आईजीपी ने बताया कि इस हमले के पीछे जैश का हाथ है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन के ज़रिये भी आतंकियों की तलाश में सेना के जवान जुटे रहते हैं.

अन्य खबरे