ठाकरे सरकार दे रही है गुनहगार का साथ : फडणवीस
02 Mar, 2022
570
संवाददाता/in24 न्यूज़
गुरुवार से महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है, उससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार को घेरने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने मुंबई बम धमाकों और नवाब मलिक के जरिए महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई मंत्री जेल चला गया हो और बावजूद इसके वह अपने पद पर भी बना हुआ हो. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस शख्स पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ काम करने का गंभीर आरोप लगा हुआ है, उसे पूरी महा विकास आघाडी सरकार बचाने में लगी हुई है, लेकिन विधानसभा सत्र में बीजेपी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी