Breaking News

तृणमूल कांग्रेस के 2 विधायक समेत 50 पार्षद बीजेपी में शामिल

28 May, 2019 1194

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
लोकसभा चुनाव में बीजेपी की भारी जीत के बाद पश्चिम बंगाल में हाहाकार मचा हुआ है. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़कर २ विधायक और 50 पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. इससे ममता बनर्जी को तगड़ा झटका लगा है. गौरतलब है कि राज्य की सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस पार्टी के 2 विधायक और लेफ्ट के एक विधायक समेत 50 से ज्यादा पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं. तृणमूल कांग्रेस के इतने भारी संख्या में पार्षदों के भगवा पार्टी में शामिल होने से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दोहरा झटका लगा है.
इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने  तृणमूल कांग्रेस को जबरदस्त झटका दिया है. राज्य में पहली बार भाजपा ने दहाई का आंकड़ा छुआ और 18 सीटों पर शानदार जीत हासिल की. जबकि टीएमसी को इस बार 22 सीटें तथा कांग्रेस को मात्र 2 सीटें ही नसीब हुईं. पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटे हैं.

अन्य खबरे