Breaking News

दिग्गज वकील और राजनेता राम जेठमलानी का  निधन

08 Sep, 2019 1051

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रख्यात वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी की जो इस दुनिया में अब नहीं है.दिग्गज वकील और राजनेता राम जेठमलानी का रविवार को सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 95 साल थी। सात दशक तक बेधड़क वकालत करने वाले जेठमलानी ने राजनीति भी अपनी शर्तो पर ही की। वे किसी के आगे नहीं झुके। इसका सबसे बड़ा उदाहरण साल 2004 का लोकसभा चुनाव रहा। इस चुनाव में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ लड़ा। इससे पहले वे वाजपेयी सरकार में ही मंत्री रहे। उन्होंने वाजपेयी सरकार में 1996 और 1999 में केन्द्रीय कानून मंत्री व शहरी विकास मंत्री के तौर पर काम किया। तत्कालीन सॉलिसिटर जनरल सोली सोराबजी से मतभेद होने के बाद उन्हें कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया। जेठमलानी को साल 2004 के आम चुनाव से पहले उनके बयानों के चलते भाजपा से बाहर कर दिया गया। इससे वे पार्टी से खफा हो गए और उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ इस चुनाव में लखनऊ सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया। उन्होंने इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन वे हार गए। उन्हें लगभग 60 हजार वोट मिला और वे तीसरे नंबर पर रहे। बता दें कि जेठमलानी 6वीं और 7वीं लोकसभा में के टिकट पर मुंबई से दो बार चुनाव जीते। उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत आपातकाल के बाद हुए चुनाव में की थी। उन्होंने यह चुनाव कनाडा रहते हुए लड़ा था। जेठमलानी को 7 मई 2010 को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद उनकी एक फिर भाजपा में वापसी हुई और उन्हें राजस्थान से राज्यसभा का टिकट दिया गया। लेकिन वे पार्टी में ज्यादा दिन तक नहीं टिके। साल 2013 में वे एक बार भाजपा से बाहर कर दिए गए। उन्होंने इस दौरान पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। जानकारी अनुसार इससे एक साल पहले उन्होंने तत्कालीन भाजपा प्रमुख नितिन गडकरी को पत्र लिखकर पार्टी नेताओं पर सत्तारूढ़ यूपीए -2 के भीतर भारी भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया था। राम जेठमलानी के निधन पर राष्ट्रपति से लेकर उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुःख जताया  ... पीएम मोदी ने उनके आवास पर पहुँच कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर राम जेठमलानी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी  .. इस दौरान पीएम मोदी ने स्वर्गीय राम जेठमलानी के परिजनों को भी सांत्वना दी  ... 

अन्य खबरे