Breaking News

दिल्ली के उपराज्यपाल ने सील करवाई डीडीसी के वाइस चेयरमैन की ऑफिस

18 Nov, 2022 582

ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़

   दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (डीडीसी) की वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह को पद से हटाने के लिए कहा है. उपराज्यपाल ने शाह पर राजनीतिक उद्देश्य के लिए पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. एलजी ने सीएम को जैस्मीन शाह को यह भी निर्देश देने के लिए कहा है कि इस संबंध में सीएम का आदेश आने तक तत्काल प्रभाव से डीडीसी के वाइस चेयरमैन के तौर पर काम करने और पद के लिए मान्य किसी भी सुविधा को नहीं लेने का निर्देश देने के लिए भी कहा है. इस संबंध में दिल्ली के शामनाथ मार्ग, 33 स्थित डीडीसी के वाइस चेयरमैन के ऑफिस चैंबर को सील कर दिया गया है, जिससे कार्यालय में कोई प्रवेश ना कर पाए.

अन्य खबरे