Breaking News

दिल्ली- मुंबई और चेन्नई में कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

17 May, 2022 843
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है. ये छापेमारी अवैध लेनदेन के मामले में की गई है. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने ये कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब 6 बजे शुरू की जो अभी भी जारी है. कार्ति चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने पैसे लेकर चीन के नागरिकों को गलत तरीके से वीजा जारी कराया था. इस मामले में सीबीआई ने नया मामला दर्ज किया है. इसी सिलसिले में कार्ति चिदंबरम और उनके पिता पी. चिदंबरम के चेन्नई, मुंबई, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, उड़ीसा में स्थित करीब 9 ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा है. सूत्रों के मुताबिक, पी. चिदंबरम के दिल्ली के जोरबाग और चेन्नई स्थित आवास पर भी सीबीआई ने छापा मारा है. सीबीआई की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्ति चिदंबरम ने एक ट्वीट कर कहा कि मैं गिनती भूल गया हूं, यह कितनी बार हुआ है? एक रिकॉर्ड होना चाहिए. सूत्रों की मानें तो केंद्रीय जांच एजेंसी ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ 2010-14 के बीच कथित तौर पर गलत तरीके से विदेशी फंड प्राप्त करने को लेकर एक नया मामला दर्ज किया है. गौरतब है कि कार्ति चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस समझौते एवं विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड द्वारा आईएनएक्स मीडिया को 305 करोड़ रुपये का विदेशी कोष प्राप्त करने की मंजूरी दिलाने से जुड़े कई आपराधिक मामलों में भी जांच का सामना कर रहे हैं. यह विदेशी कोष उनके पिता पी. चिदंबरम के वित्त मंत्री रहते प्राप्त किया गया था. बता दें कि सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया के खिलाफ 15 मई, 2017 को एक एफआईआर दर्ज की थी. आईएनएक्स मीडिया ग्रुप पर आरोप है कि 2007 में फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड की मंजूरी में कई तरह की अनियमितताएं बरतकर उसने 305 करोड़ रुपये का विदेशी फंड प्राप्त किया था. जब कंपनी को विदेश निवेश प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई थी, उस समय पी. चिदंबरम वित्त मंत्री थे. बता दें कि कांग्रेस के इस बड़े नेता की  बढ़ती जा रही हैं.

अन्य खबरे