Breaking News

देवेंद्र फडणवीस पर संजय राउत ने फिर हमला बोला

10 Jul, 2022 549

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद सत्ता का ड्रामा खत्म होने के बावजूद शिवसेना नेता संजय राउत ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोलै है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार कहती रही कि उनका शिंदे के विधायकों के खिलाफ विद्रोह से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन अमृता फडणवीस ने उनके दावों को खोखला साबित कर दिया। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में काले धन की बाढ़ कैसे आई! नागपुर और ठाणे के हारून-अल-रशीद भेष बदलकर बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को विभाजित करने की साजिश को अंजाम देने के लिए मिल रहे थे। एकनाथ शिंदे ने विधायकों के साथ जो बगावत की इसका भाजपा से संबंध नहीं है, ऐसा कहनेवाले भाजपाइयों की पोल खुल चुकी है। शिंदे ने खुद ही पर्दे के पीछे की सारी साजिश विधानसभा में खोलकर रख दी और अब अमृता फडणवीस ने भी घर का गुप्त राज सार्वजनिक कर दिया है। गौरतलब है कि अमृता फडणवीस ने कहा था कि इस पूरे दौर में देवेंद्र फडणवीस रात-बिरात वेश बदलकर शिंदे से मिलने बाहर जाते थे। राउत ने कहा कि काला कोट, काला चश्मा, फेल्ट हैट इस तरह जेम्स बॉन्ड अथवा शेरलॉक होम्स जैसा वेश बनाकर वे बाहर निकलते रहे होंगे। उनके मुंह में सिगार वगैरह और हाथ में नक्काशीदार छड़ी होती थी क्या? इसका खुलासा होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी कपड़ों के और रूप बदलकर घूमने के शौकीन हैं, परंतु फडणवीस भी वही करने लगे। उन्होंने शिंदे से मिलने जाने के दौरान कई बार नकली दाढ़ी और मूंछें भी लगाई होंगी। इन तमाम रहस्यों से उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने पर्दा नहीं उठाया होता तो इस महान कलाकार से महाराष्ट्र का परिचय नहीं हुआ होता। अमृता फडणवीस का जितना आभार माना जाए उतना कम ही है। बता दें कि राउत के कटाक्ष पर अबतक सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

अन्य खबरे