Breaking News

देश को भरोसा है कि मैं देश को झुकने नहीं दूंगा : मोदी

21 Apr, 2019 1313

संवाददाता/in24 न्यूज़.    

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को  चित्तौड़गढ में कहा कि देश को मोदी पर विश्वास है कि वह खुद पर वार झेल सकता है लेकिन देश को झुकने नहीं देगा। यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश को विश्वास है कि मोदी खुद पर वार झेल सकता है, अपने राजनीतिक भविष्य को दांव पर लगा सकता है कि लेकिन देश को कभी झुकने नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जो लहर चल रही है वह राजस्थान में भी दिख रही है। राजस्थान का एक एक साथी इस चौकीदार के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहा है।  

अन्य खबरे