Breaking News

नवजोत सिद्धू की कैंसरग्रस्त पत्नी ने ट्वीट किया सॉरी, आपका इंतजार नहीं कर सकती

23 Mar, 2023 1532

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जेल में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी  नवजोत कौर  (Navjot Kaur) कैंसर (cancer) से पीड़ित हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी। अपनी भावुक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह (सिद्धू) उस अपराध के लिए सजा काट रहे हैं जो उन्होंने किया ही नहीं है। इसमें शामिल सभी लोगों को माफ कर दीजिए। हर दिन बाहर आपका इंतजार करना शायद आपसे ज्यादा कष्टदायक है। हमेशा की तरह आपके दर्द को दूर करने की कोशिश में हूं। बार-बार आपको न्याय से वंचित देखकर आपका इंतजार कर रही हूं। एक छोटी ग्रोथ देखने को मिली, पता था कि यह खराब है। बाहर हर दिन आपका इंतजार करना शायद, आपसे ज्यादा दुख पहुंचाता है। आपके दर्द को हमेशा की तरह दूर करने की कोशिश में हूं। आपको न्याय से बार-बार वंचित देखकर, आपका इंतजार कर रही हूं। आगे उन्होंने लिखा है कि बार-बार आपको न्याय से वंचित देखकर आपका इंतजार किया। सत्य बहुत शक्तिशाली है, पर बार-बार आपकी परीक्षा लेता है, कलयुग, सॉरी, आपका इंतजार नहीं कर सकती, क्योंकि यह स्टेज 2 का कैंसर है। किसी को दोष नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह भगवान की योजना है: बिल्कुल परफेक्ट। बता दें कि पिछले दिनों सिद्धू के रिहाई की खबर आई थी मगर बाद में यह साफ़ हो गया कि उनकी रिहाई नहीं हुई।   

अन्य खबरे