Breaking News

नागपुर की अदालत ने भेजा फड़नवीस को समन

29 Nov, 2019 935

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को नागपुर की एक अदालत ने समन भेजहै. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अब मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. पद से हटते ही अब उनको कोर्ट की तरफ से एक समन जारी किया गया है. इस बात की पुष्टि नागपुर (सदर) के पुलिस निरीक्षक महेश बंसोड़े ने दी. उन्होंने बताया कि कोर्ट का समन देवेंद्र फडणवीस को दिया जा चुका है. यह समन उन्हें चुनावी हलफनामे में खुद पर चल रहे दो आपराधिक मामलों की जानकारी को छुपाने के संबंध में है.फडणवीस पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में खुद पर चल रहे दो आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं दी है. याचिकाकर्ता की दलील थी कि फडणवीस ने ऐसा कर के जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 125A का उल्लंघन किया है. इस संबंध में लोअर कोर्ट और हाईकोर्ट ने कहा था कि फडणवीस के खिलाफ पहली नजर में कोई मामला नहीं बनता है. याचिकाकर्ता ने कहा था किप्रत्याशी के लिए सभी आपराधिक मामलों की जानकारी देना कानूनी रूप से अनिवार्य है. इस पर फडणवीस सरकार की तरफ से सफाई दी गई कि, पहला मामला डिफेमेशन का है, जिसमें होईकोर्ट ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को राहत दी थी. वहीं दूसरा मामला स्लम प्रॉपर्टी पर टैक्स को लेकर है. ये दोनों ही मामले जनहित में थे इनमें कोई पर्सनल हित में नहीं था. बाद में याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और 1 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त (रद्द) कर दिया और फडणवीस को मामले में सुनवाई का सामना करने का आदेश दिया.

अन्य खबरे