नागरिकता संशोधन बिल पर मुंबई में दो प्रदर्शन, फड़नवीस ने दिया विरोधियों को जवाब
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई में आज नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ और समर्थन में दो रैली हुई. शुक्रवार को छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन किया, तो अगस्त क्रांति मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने विरोधियों को जमकर जवाब दिया. प्रदर्शनकारी दक्षिणी मुंबई के आजाद मैदान में जमा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वे अपने साथ मोदी सरकार के इस कदम की निंदा करने वाले बैनर लिये हुए थे। एक छात्र के अनुसार यह तानाशाही है। मुझे लगता है कि है कि वे कुछ भी कर सकते हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह संविधान की रक्षा करे और उसके खिलाफ कोई काम न करे। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह एक गैर-जिम्मेदार सरकार है। यह कानून न सिर्फ एक समुदाय बल्कि पूरे देश के खिलाफ है। फडणवीस ने अपने सम्बोधन में विपक्ष के साथ इस नबील का विरोध करने वालों को समझया कि इससे किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है.