निर्मोही शिवसेना को मनाने में जुटी भाजपा !
01 Nov, 2018
1361
संवाददाता/ in24 न्यूज़/ मुंबई -
आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव भाजपा से अलग लड़ने की घोषणा करने वाली शिवसेना को मनाने की कवायत भाजपा ने शुरू कर दी है.और इसी के तहत भाजपा दोनों ही चुनाव शिवसेना के साथ मिलकर लड़ने के लिए तैयार है.वहीं मिली जानकारी के अनुसार भाजपा चाहती है कि कांग्रेस- एनसीपी की तर्ज पर भाजपा और शिवसेना का भी महागठबंधन हो.ताकि आघाडी को हराने में महायुति को आसानी हो ऐसा माना जा रहा है कि शिवसेना को लोकसभा में नहीं बल्कि विधानसभा चुनाव में ज्यादा दिलचस्पी है.बीते 2014की विधानसभा चुनाव से लगातार भाजपा पर हमला बोलने वाली शिवसेना चाहती है कि भाजपा को गठबंधन करना है, तो दोनों चुनावों के लिए एक साथ गठबंधन करे. जबकि भाजपा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में पहले शिवसेना -भाजपा का साथ दे उसके बाद विधानसभा चुनाव को लेकर देखा जाएगा। राज्य सहित पूरे देश में भाजपा के खिलाफ बनते माहौल को देखते हुए शिवसेना ने भाजपा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. वही राममंदिर और हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव जीतने वाली भाजपा को इसी मुद्दे पर शिवसेना ने घेरना शुरू कर दिया है.