Breaking News

पवार ने की सीएम उद्धव की आलोचना

15 Feb, 2020 890

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

महाराष्ट्र सरकार में सबकुछ अगर ठीक होता तो शरद पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना वे नहीं करते, मगर राजनैतिक समीकरणों के बीच उन्हें राकांपा प्रमुख शरद पवार ने एल्गार परिषद मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस से लेकर एनआईए को सौंपे जाने को लेकर उद्धव ठाकरे सरकार की शुक्रवार को आलोचना की। पवार ने यहां पत्रकारों से कहा कि केन्द्र ने मामले की जांच पुणे पुलिस से लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपकर ठीक नहीं किया। क्योंकि कानून-व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है। पवार ने कहा कि मामले की जांच एनआईए को सौंपकर केन्द्र सरकार ने ठीक नहीं किया और इससे भी ज्यादा गलत बात यह हुई कि राज्य सरकार ने इसका समर्थन किया। गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार की सहयोगी है और इसके नेता अनिल देशमुख राज्य के गृह मंत्री हैं।

अन्य खबरे