Breaking News

सीमा सचिन की लव स्टोरी पर बनेगी फिल्म !

09 Aug, 2023 2389

संवाददाता / वैशाली शेट्टी 

सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी इस समय देश का सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक है और एक के बाद एक कई खबरें इनको लेकर सामने आती रहती हैं। ये तो सभी जानते हैं कि कैसे इन दोनों की मुलाकात एक ऑनलाइन गेम के जरिए हुई और एक-दूसरे से प्यार भी हो गया। इनकी लव स्टोरी को जानने के लिए कई लोग बेताब हैं। ऐसे में सीमा और सचिन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. चूंकि सीमा हैदर और सचिन पर एक फिल्म बनने जा रही है. इसलिए इस फिल्म का नाम भी अब सामने आ गया है. इस फिल्म को अमित जानी ही बनाने जा रहे हैं, जिन्होंने पहले ही सीमा को 'A Tailor Murder Story' फिल्म का भी ऑफर दे दिया है. बताया जा रहा है कि सीमा उक्त फिल्म में 'RAW' एजेंट की भूमिका में नजर आएंगी। सीमा हैदर और सचिन पर अमित जानी  एक फिल्म बनाने वाले हैं जिसका नाम होगा 'कराची टू नोएडा'।  इस बात का खुलासा उन्होने हाल ही में दिए गए अपने इंटरव्यू में किया था। फिल्म के टाइटल के ऐलान के बाद लोगों ने इस फिल्म को लेकर बातें करनी शुरू कर दी है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि फिल्म कब तक फ्लोर पर आती है ? अमित जानी ने ये भी बताया है कि इस फिल्म का टाइटल ट्रैक अगले हफ्ते रिलीज होगा। फिल्म को जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।

अन्य खबरे