Breaking News

पांच अगस्त को महबूबा मुफ्ती की बेटी ने कहा काला दिन

01 Aug, 2020 734

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए जहां देश भर के श्रद्धालुओं में उत्साह है वहीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा है कि उनके लिए पांच अगस्त काला दिन होगा. बता दें कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि खौफ का ऐसा माहौल है कि यहां किसी को बोलने की आजादी नहीं है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की हिरासत को केंद्र सरकार ने शुक्रवार को तीन महीने तक के लिए और बढ़ा दिया है। केंद्र ने उन्हें जन सुरक्षा कानून के तहत नजरबंद रखा है। साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय से महबूबा मुफ्ती हिरासत में हैं। बता दें कि राम मंदिर भूमि पूजन के खिलाफ याचिका भी दर्ज किया गया था, पर सुप्रीम कोर्ट ने उसे ख़ारिज कर दिया था. 

अन्य खबरे