Breaking News

रैना मैदान में उतरने को बेक़रार

27 Sep, 2019 1224

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
क्रिकेट की दुनिया में सुरेश रैना का पाना एक ख़ास स्थान और योगदान है. एक लम्बे अंतराल के बाद रैना पुनः टीम इंडिया का हिस्सा बनने के लिए बेहद बेक़रार हैं. गौरतलब है कि क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में निर्विवाद रूप से सुरेश रैना भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ों में से एक है. सुरेश रैना जो साल 2018 के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे है उन्होंने उम्मीद जताई है कि वो अगले साल होने वाले विश्व कप में भारत के नंबर चार के बल्लेबाजी की समस्या सुलझा सकते हैं. सुरेश रैना ने हाल ही में अपने घुटने का इलाज कराया है और वो टीम इंडिया में वापसी करने के लिए बेक़रार है. सुरेश रैना को टी 20 क्रिकेट में सबसे सफल बल्लेबाज़ों में से एक माना जाता है. अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के दम पर सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को कई मुकाबले जीता चुके है. वहीं भारतीय टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने टी20 क्रिकेट में शतक लगया है.जाहिर है रैना के सक्रिय होने को लेकर अब चयन समिति को फैसला करना है कि इनके संदर्भ में क्या किया जा सकता है और इसके लिए करना होगा थोड़ा और इंतज़ार।

अन्य खबरे