Breaking News

पीएम मोदी ने किया 4 ऐतिहासिक इमारतों को राष्ट्र को समर्पित

12 Jan, 2020 1008

संवाददाता/in24 न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में चार ऐतिहासिक इमारतों को राष्ट्र को समर्पित किया.इन इमारतों में ओल्ड करेंसी बिल्डिंग,बिल्वेडियर  हाउस,मेटकॉफ हाउस और विक्टोरिया मेमोरियल हॉल शामिल है.केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने इन चार ऐतिहासिक इमारतों का जनोद्धार किया है.इस प्रक्रिया में इन इमारतों के ऐतिहासिक स्वरूप को ज्यों का त्यों बनाए रखा गया है.प्रधानमंत्री के निर्देशन में संस्कृति मंत्रालय देश के विभिन्न मेट्रो स्टेशन और मेट्रो शहरों में प्रतिष्ठित इमारतों के आसपास सांस्कृतिक स्थलों का विकास कर रहा है.कोलकाता में प्रधानमंत्री ने अर्धनारेश्वर कलाकृति का भी अनावरण किया.इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है हाथ की अंग्रेजी शासन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद भी देश का जो इतिहास लिखा गया उसमें इतिहास के कुछ अहम पक्षों को नजरअंदाज कर दिया गया.प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की परंपरा और पर्यटन भारतीयों की पहचान से जुड़ी हुई है.केंद्र सरकार भारत के सांस्कृतिक सामर्थ्य को नए रंग रूप में दिखाने का प्रयास कर रही है ताकि भारत सबसे बड़ा हेरिटेज टूरिज्म बनकर उभरे से रोजगार के अवसर पैदा होंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा ब्रिज के इंटरएक्टिव लाइट एंड साउंड शो का भी शुभारंभ किया.इस मौके पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़  और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थी.इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150 वें  साल पूरे होने के उपलक्ष में कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर उनके साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा केंद्रीय पोर्ट परिवहन मंत्री भी मौजूद थे.

अन्य खबरे