पूर्व राज्य सभा सांसद अमर सिंह का निधन
01 Aug, 2020
832
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय राजनीति में एक अलग छवि रखनेवाले पूर्व समाजवादी पार्टी नेता और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का 64 साल की आयु में शनिवार की दोपहर बाद निधन हो गया। अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज किया जा रहा था। रिपोर्ट में बताया गया था कि वह आईसीयू में थे और उनका परिवार वहां पर था। इससे पहले, साल 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी। अमर सिंह को मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता था। साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दोनों के रिश्तों में ऐसी तल्खी आई कि अमर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया। माना जाता है कि तभी से अमर सिंह ने एक तरह से सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था। 27 जनवरी 1956 को अलीगढ़ में पैदा हुए अमर सिंह ने कोलकाता के सैंट जेवियर्स कॉलेज से क़ानून की डिग्री ली थी। वह पहली बार 1996 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। अपने राजनीतिक करियर में अमर सिंह कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे।बता दें कि आज ही उन्होंने देश के लोगों को ट्वीट कर ईद उल अजहा की बधाई भी दी थी.