पेगासस जासूसी केस पर राहुल गांधी ने साधा गृहमंत्री पर निशाना
संवाददाता/in24 न्यूज़.
संवाददाता/in24 न्यूज़।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने पेगासस जासूसी केस पर हमला करते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा है कि फोन टैपिंग करना एक हथियार है और मोदी सरकार ने इस हथियार का इस्तेमाल विपक्ष तथा संसदीय संस्थानों के खिलाफ किया है और यह काम गृहमंत्री अमित शाह के बिना नही हो सकता इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। गांधी ने कहा कि पेगासस एक हथियार है। इजरायली सरकार इसे हथियार मानती है। ये हथियार आतंकवादियों और अपराधियों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने इस हथियार को हिंदुस्तान की संस्थाओं और लोकतंत्र के खिलाफ प्रयोग किया है। मेरा फोन टैप किया। अपनी बात पूरी करते हुए उन्होंने कहा यह सिर्फ मेरी निजता का मामला नहीं है, जनता की आवाज पर आक्रमण है। सुप्रीम कोर्ट और राफेल की जांच को रोकने के लिए पेगासस का प्रयोग किया गया। गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए और नरेंद्र मोदी पर न्यायिक जांच होनी चाहिए क्योंकि इसका ऑथराइजेशन पीएम और गृहमंत्री ही कर सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इजरायली स्पाईवेयर पेगासस की लीक लिस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम सामने आया है। कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया है कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने बताया था कि उनकी बातचीत पर निगरानी रखी जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे पास इंटेलिजेंस ब्यूरो के लोगों के फोन आते हैं जो मेरा फोन टैप करते हैं। मुझे मेरे सुरक्षाकर्मियों के द्वारा बताया गया है कि उन्हें वह सब बताना है जो मैंने कहा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनके दोस्तों को भी फोन आया कि फोन का टैप किया गया। मैं भयभीत नहीं हूं। इस देश में यदि आप भ्रष्ट और चोर हैं तो आप डरेंगे। यदि आप इनमें से नहीं हैं तो डरने की जरूरत नहीं है। देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ही ऐसे जासूसी की इजाज़त देंगे तो देश के नागरिक अपने ही देश में कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे!