Breaking News

बंगला खाली करने के नोटिस का राहुल गांधी ने दिया जवाब

29 Mar, 2023 828

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सांसदी रद्द होने के बाद बंगला खाली करने के नोटिस का जवाब लोकसभा सचिवालय के डिप्टी सेक्रेटरी डा. मोहित रंजन को लिखित जवाब भेजा है। राहुल ने लिखा है कि मैं चार बार लोकसभा सांसद चुना गया। यह लोगों का जनादेश है। मैं उन लोगों का शुक्रगुजार हूं। मेरी इस घर से कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। मैं नोटिस में दिए गए आदेशों का पालन करूंगा। बंगला खाली करने के नोटिस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि अगर राहुल बंगला खाली करते हैं, तो अपनी मां के साथ या मेरे पास आ सकते हैं। मैं एक बंगला खाली कर दूंगा। लोकसभा सचिवालय से 27 मार्च को राहुल को बंगला खाली करने का नोटिस मिला था। लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने उन्हें 12 तुगलक रोड का सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था। उन्हें बंगला खाली करने के लिए 24 अप्रैल तक का समय दिया गया है। बता दें कि राहुल की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस लगातार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। 

अन्य खबरे