मेरे भाइयों में मतभेद नहीं : मीसा
09 Apr, 2019
1213
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, क्योंकि बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी यादव के बीच मतभेद को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं. ऐसे में बेटी मीसा भर्ती ने दवा किया है कि दोनों भाइयों में कोई विवाद नहीं है. गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव के बीच टिकटों के बंटवारे को लेकर मतभेद की खबरों का खंडन करते हुए उनकी बहन और पाटलिपुत्र से राजद प्रत्याशी मीसा भारती ने कहा कि विपक्षी दल भ्रम फैला रहे हैं। परिवार में कोई कलह नहीं और पार्टी एकजुट है। मीसा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर देश को इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरह चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में ‘मोदी लहर’ नहीं बल्कि ‘मोदी कहर’ है। उन्होंने कहा कि पांच साल सरकार इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरह चली और देशभक्ति की आड़ में नाकामी और मुद्दों को छिपाने का प्रयास हुआ । सरकार चाय , पकौड़े, चौकीदार, गाय , भगोड़े, भागीदार इन छह शब्दों में समिटकर रह गई है ।