Breaking News

पहले मां बेटी के साथ रिलेशन फिर की हत्या

02 Feb, 2021 2341

संवाददाता/in24 न्यूज़.
स्वार्थ वाले रिश्ते अधिक लंबे समय तक नहीं टिकते। तंबल्लापल्ले मंडल में गंगीरेड्डीपल्ले ग्राम पंचायत क्षेत्र के एटिगड्डा तांडा में एक व्यक्ति ने मां और बेटी के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने एक की हत्या संदेह के चलते तो दूसरी की नींद में फांसी लगा कर हत्या कर दी। मदनपल्ले के डीएसपी रविमनोहर चारी ने घटना की जानकारी दी है। मदनपल्ले के डीएसपी ने बताया कि चित्तूर जिले में एटिगड्डा तांडा की गंगुलम्मा और उसकी बेटी सरला की आरोपी मौलाली ने हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों के साथ लिव इन रिलेशनशिप बनाये रखा था। तीन बच्चों के साथ सभी खेत में बने शेड़ में रहते थे। सरला पर संदेह व्यक्त करते हुए 29 अक्टूबर को उसकी हत्या कर दी। उसका शव आरोपी ने पेद्देरु प्रॉजेक्ट में फेंका और बाहर न आये, इसके लिए उसने पत्थर बांधे। तीन दिनों से बेटी के गुमशुदा होने पर गंगुलम्मा ने मौलाली से पूछताछ की। उसने पुलिस को जानकारी देने की बात उससे कही। इस पर आरोपी ने नींद में साड़ी से गंगुलम्मा को फांसी लगाई और हत्या कर दी। आरोपी मौलाली ने गंगुलम्मा का शव नजदीक ही मौजूद गंगाचेरुवु में फेंका और साड़ी से पेड पर लटका दिया। अगले दिन जब बच्चों ने पूछा कि उनकी मां और नानी नहीं दिखाई दे रही है। इस पर आरोपी ने उन्हें यह कहकर चुप कराया कि दोनों को कोरोना का संक्रमण हुआ है और दोनों 15 दिनों तक घर नहीं आ सकेंगी। यदि बच्चे यहीं रहेंगे तो मामले का भंडाफोड़ हो सकता है, यह सोच कर आरोपी ने बच्चों को कर्नाटक के गौनुपल्ले में रखा। इसके बाद वह एटिगड्डा आता रहा और शव की जानकारी लेता रहा। इस बीच सरला का फोन स्वीच ऑफ रहने से रिश्तेदार धनम्मा एटिगड्डा तांडा आई। सरला की रिश्तेदार जब एटिगड्डा तांडा आई, तो उसे सरला और गंगुलम्मा नहीं दिखाई दी। इस पर उसने पुलिस थाने में शिकायत की। मुलकलाचेरुवु के सीआई सुकुमार और एसआई सहदेवी ने जांच की। मौलाली को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर भेजा। बच्चे माइनर होने से रिश्तेदारों को सौंपे। इस घटना के सामने आने से रिलेशनशिप पर भी सवाल उठने लगे हैं.

अन्य खबरे