Breaking News

बुर्के में पकड़ा गया शख्स बच्चा चोर नहीं प्रेमी निकला

29 May, 2023 947

संवाददाता/in24 न्यूज़।
बच्चा चोर होने के शक में एक शख्स को बुर्का में पुलिस ने कानपुर (Kanpur) में गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि वह व्यक्ति वास्तव में अपनी प्रेमिका से मिलने निकला था।पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपनी पहचान औरैया जिले के जगन्नाथपुर गांव निवासी शमशुद्दीन के पुत्र अंसार के रूप में बताई। बुर्का (Burqa) पहनने के सवाल पर उसने कहा कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने घाटमपुर आया था और उसने बुर्का इसलिए पहना ताकि लड़की के घरवाले उसे पहचान न सकें। प्रेमिका से मिलने के बाद जब अंसार घर लौट रहा था, तो रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और बुर्का हटा दिया। वे उसे बच्चा चोर समझकर ले गए और पुलिस को सूचना दी, जिसने उसे हिरासत में ले लिया। एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने कहा कि लोगों ने बच्चा चोर होने के शक में एक व्यक्ति को पकड़ा था। उस व्यक्ति ने कहा कि वह बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था, ताकि कोई उसे पहचान न सके। एसीपी ने कहा कि जांच चल रही है और उसके परिवार को बुलाया गया है। इस खबर की खूब चर्चा हो रही है।

अन्य खबरे