अब गरीबी और बेरोजगारी के खिलाफ मोदी सरकार का सर्जिकल स्ट्राइक
07 Jun, 2019
1053
संवाददाता/in24 न्यूज़.
केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबी और बेरोजगारी पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी कर ली है. पिछले टर्म में उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, किसानों को सीधे रकम जैसी योजनाओं ने गरीबों का काफी फायदा पहुंचाया है. ऐसी संभावना है कि सरकार इस बजट में इन योजनाओं का दायरा बढ़ा सकती है. गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सत्ता में जोरदार वापसी के बाद सरकार अब बजट पर अपना पूरा ध्यान लगा रही है. 5 जुलाई को संसद में आम बजट पेश होने जा रहा है. केंद्र सरकार बजट में गरीबी और बेरोजगारी को दूर करने के लिए कई घोषणाएं कर सकती है.