Breaking News

बीवी से झगड़ा हुआ तो कर दी दो बेटियों की हत्या

09 May, 2020 867

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लॉकडाउन में घरेलू हिंसा बढ़ती जा रही है. बीवी से लड़ाई होने पर पति ने अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी. बता दें कि संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी दो नाबालिग बेटियों की हत्या और उनके शवों को दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट से इजाजत लेकर दफनाये गये दोनों शव निकाल कर उनका पोस्ट मार्टम कराया जिसमे उक्त बच्चियों की गला दबा कर हत्या की बात सामने आयी। पुलिस ने आरोपी पिता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी चंदौसी अशोक कुमार ने बताया कि बहजोई के वमन पूरी कला गांव में हरी सिंह यादव की दो बेटी पूजा (8) और जय प्रकांती (5) की बुधवार को बीमारी से मौत के कारण गांव में दफनाया गया। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीणों को इसमें कुछ गड़बड़ लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। कुमार ने बताया कि इसके बाद मजिस्ट्रेट से इजाजत लेकर दोनों के शव बृहस्पतिवार को निकलवा कर पोस्ट मार्टम कराया गया, जिसमें दोनों बच्चियों की मौत गला दबा कर किये जाने की बात सामने आई। इस मामले में पिता हरी सिंह यादव से पूछा गया तो उसने बताया की उसका आए दिन पत्नी व बच्चों से झगड़ा होता रहता था और गुस्से में उसने अपनी दोनों बेटियों की गला दबा कर हत्या कर दी। फिलहाल अब पुलिस पूरे मामले की तहकीकार कर रही है। गृह कलेश के चलते इस तरह की घटना को अंजाम देना हैरानी भरा कदम है। पुलिस को ये शक भी हो रहा है कि बेटियां होने के चलते ही उनकी हत्या की हो। क्यों कि अगर गृह क्लेश हो रहा है तो आर्थिक समस्या भी जरूर रही होगी।

अन्य खबरे